भारत माता की पूजा कर ब्यावर स्थापना दिवस मनाया
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। नारी शक्ति संगठन की अध्यक्षा ममता गुप्ता के नेतृत्व में ब्यावर स्थापना दिवस व् महीने के पहिले रविवार के उपलक्ष्य में भारत माता सर्किल पर स्थित भारत माता की पूजा आराधना कर ब्यावर के उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान संगठन सचिव अश्विनी झालानी व अन्य पदाधिकारीयो ने ब्यावर नगर प्रगति व विकास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नारी शक्ति संगठन के सुशीला कुमावत,सुमन राठौड, सीमा कुर्डिया, पूजा सामरिया, लक्ष्मी व् नारीशक्ति संगठन के सदस्यो के साथ भागवत परिवार के संयोजक संजय घीया ,शेलेन्द्र कुमावत व् शहर के गणमान्य महिलाये व् पुरुषो ने भारत माता की आरती कर शहर की सुख शांति की कामना की।